शनिवार, 18 जून 2011

सिक्स मिस्टेक्स ऑफ़ मेन काईंड-2

आईये अगली दो मिस्टेक्स कौन सी हैं, नज़र डालें !
३.अपने से यदि कोई बात अथवा कार्य नहीं बन सका, अर्थात वो कार्य किसी और से भी हो ही नहीं सकता ऐसा जड़ दुराग्रह।
मनुष्य 'पर्सनल परसेप्शन' के आधार पर 'जनरल डिसीजन' लेता रहता है। जगत में एक सिद्ध वैज्ञानिक सत्य है: उत्क्रांति। इवोल्यूशन। गुजरे हुए कल में कुछ नहीं हुआ, इसलिए आने वाले कल में भी वो नहीं हो सकता ऐसा अंदाजा लगाएँगे तो गए काम से! सौ बरस पहले हवाई जहाज में उड़ने की बात तुक्का लगती थी, आज चाँद पे रहने की बात काल्पनिक लग सकती है।
जीना है तो आशावादी बनना ही पड़ेगा। सादी बोल पॉइंट पेन भी हज़ार वर्षों पहले नहीं थी। इसके लिए पहले किसी घटना में निष्फलता मिली, तो हमेशा ही ऐसा होगा-ऐसा मान लेंगे तो सचमुच ऐसा ही होगा और जवाबदारी अपनी खुद की ही उसमे ज्यादा होगी! बात बदली न जा सके ऐसी हो तो उसकी चिंता नहीं करना चाहिए, उसे स्वीकार करना चाहिए। इतिहास के कीर्तिमान भविष्य में तोड़े जा सके इसलिए ही बनते हैं और वो कोई और तोड़ेगा उसकी प्रतीक्षा करने के बदले, हम नए कीर्तिमान स्थापित कर सके ऐसे प्रयत्न करते रहना चाहिए। चेलेंज बड़ा तो सक्सेस बड़ी। रिस्क ज्यादा तो रिटर्न ज्यादा!
इन शोर्ट, भूतकाल में अन्य के अनुभवों को ही आखरी मानने के बदले यदि दम हो तो (तो और तो ही) ताकत से भविष्य बदलने के लिए वर्त्तमान में टूट पड़ना चाहिए।
४.फालतू बातो का मोह छोड़ने की अशक्ति।
सिसेरो के शब्दों में गर कहें तो 'त्रिविअल प्रेफरंसिस' का इनकार न कर सकने की कमजोरी। सदियों से लोगों को नए नए 'एडिक्शन' बर्बाद करते आ रहे हैं। किसी शौक का जूनून (पेशन) होना और उसका मोह (ओबसेशन) होना- दोनों ही बिलकुल अलग अलग बाते हैं। ऐ आर रहमान कई दिनों तक संगीत ही सुनते रहे। ये उनके लिए क्रिएटिविटी है। हम दूसरा कुछ करने के बदले यदि उनके गीतों को ही सुनते रहे तो यह फालतू टाइमपास है। कितने रजवाड़े ऐसे शिकार, मुजरे, घोडदौड या शतरंज-चोपट जैसी राजाओं के लिए फालतू बातो में सतत ध्यान देने के कारन ही रोड पे आ गए, इसका गवाह इतिहास है।
समय बदलने से एडिक्शन के प्रकार भी बदलते हैं, पर इनमे धूत रह कर बर्बादी को खुद ही बुलाने वाले मुर्ख बदलते नहीं हैं।

शेष दो मिस्टेक्स अगले ब्लॉग में ...!




रविवार, 12 जून 2011

"सिक्स मिस्टेक्स ऑफ़ मेनकाईंड"

सदियों से, सेंचुरी आफ्टर सेंचुरी मनुष्य रह रह कर छह भूलें करता आ रहा है!
ई स पूर्व १०६ में जन्मे जिनीअस फिलोसोफर सिसेरो का कथन है! उनके तेजाबी विचार लोगों की आँखों में इतने चुभते थे कि उन्हें ई स पूर्व ४३ में फांसी पर चढ़ा दिया गया। सिसेरो ने जो 'सिक्स मिस्टेक्स ऑफ़ मेनकाईंड की सूचि बनाई है, वह आज इक्कीसवी सदी में भी आउटडेटेड नहीं हुई। इतना वह बेस्ट है, परफेक्ट है! मनुष्य को हमेशा याद रखकर टालने जैसी ये कौन सी भूलें हैं? आइये नज़र डाले पहली दो मिस्टेक्स पर।
१.अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए दूसरों को कुचलकर ही आगे बढ़ा जा सकता है ये भ्रम।
मतलब, लकीर लम्बी खींचने के लिए चाक ढुडने के बदले लकीर मिटाने के लिए डस्टर लेकर घुमने वाले 'इर्शालू' आज ही हैं, ऐसा नहीं है। शताब्दीयों पहले भी थे। शिशुपाल हमेशा से ऐसा मानते आए हैं कि कृष्ण से खुद को महान साबित करने के लिए कृष्ण को गाली देना चाहिए। परन्तु कृष्ण अपने कर्तव्यों से कृष्ण बने हैं। कंस या जरासंघ को गलियां देकर नहीं। इसलिए, दुनिया में लोग जेनुइन मेंहनत करने के बदले दूसरों कि टांग खींचने में ही लगे रहते हैं। दूसरों के लिए 'बिटर'(कड़वा) होने से पहले खुद को 'बेटर'(उत्तम) बनाने के लिए अपने समय और शक्ति का सदुपयोग करना चाहिए। परन्तु लोग ऐसा इसलिए नहीं कर सकते क्यूंकि उन्हें लगता है कि सिर्फ नोलेज या स्किल प्राप्त कर के आगे नहीं बढ़ा जा सकता, इसके लिए दूसरों को हराने के लिए दूसरों को परेशान करना ही पड़ता है। यह एक परंपरागत भूल है।
किसी को पछाड़कर ही जीता जा सकता है ऐसी स्पर्धात्मक वृत्ति बचपन से ही अपने नम्बर गेम वाली परीक्षा पद्धति दिमाग में घुसा दी जाती है। यदि किसी को पछाड़ना ही है तो अपनी खामियों और अकार्यकुशलता को को पछाड़ा जा सकता है। जिंदगी कार्पोरेट मीटिंग का ग्राफ नहीं है। इसमें सीढियाँ ही नहीं बल्कि आदि टेडी कड़ियाँ भी हैं।
२.जिन विषयों को सुधारा अथवा बदला नहीं जा सकता, सतत उन्ही कि चिंता करने कि वृत्ति।
मनुष्य कि यह दूसरी आदिम भूल है। इक्कीसवी सदी में इम्प्रेशन से भी बढ़ते डिप्रेशन का यह मूल कारण है। ऐसा नहीं के मनुष्य फिकर प्रूफ फकीर ही बन जाए , कि जो घटनाएँ बने वह लाचार शरणागति के भाव से स्वीकार करता ही रहे। जगत में खुद कुदरत भी नियमो से बंधी हुई है, वहां उसके तुच्छ सजीव ऐसे मनुष्य की क्या तुलना? मनुष्य को आत्मविश्वास से छालोछल होकर लोहे का कलेजा रखना चाहिए।
तात्पर्य यह है कि जो कार्य पहुँच से बहार है, यह समझ कर उसमे अपनी 'अ-क्षमता' स्वाभाविक रूप से मान लेना और जिस कार्य में प्रयत्न करने से कुछ हासिल हो सकता है, उसे परख कर उसमे प्रचंड पराक्रम बताने का साहस प्रत्येक मनुष्य में होना चाहिए। आधुनिक स्पर्धात्मक जीवन कि गरबड़ क्या है? ये ही कि लोग निष्फलता अथवा पराजय स्वाभाविक रूप से स्वीकार नहीं कर सकते।
ऐसा नहीं हई कि जीवन में जो हो रहा है उसे होने दो। जो घटना बनती है, उसके आघात के बाद शांत मन से विचार कर लो-उसमे हम सुधार अथवा परिवर्तन के रूप में कुछ कर सकते हैं क्या ? यदि नहीं , तो उसका स्वीकार ही करना पड़ेगा। रो कर या हस कर करो। तू बी हैप्पी, लर्न तू 'एक्सपेक्त' एंड 'एक्सेप्ट' फेल्युअर विथ स्माईल। मोबाइल चोरी हो गया? तो हो गया। रोज़ रोना रोने से वापस तो नहीं आने वाला। नया मोबाइल कैसे आएगा ये सोचना शुरू कीजिये। शिक्षण पद्धति अड़ियल है? तो एक रात में हम नहीं बदल सकते। हम कैसे बेहतर बने उसके लिए श्रम करो।

शेष ४ मिस्टेक्स अगले ब्लॉग में.....

सोमवार, 16 मई 2011

श्रेष्ठ प्रबंधक कौन ?

द्योगिक ज़ोन में दोनों फैक्ट्री एक ही साथ शुरू हुई थी। दोनों फैक्ट्री के मकान एवम उनकी बाह्य सुन्दरता देखते ही बनती थी, परन्तु दोनों में से एक फैक्ट्री विकास के मामले में पीछे रह गयी और दूसरी ने सिद्धिओं के शिखर को पा लिया।
विकास में पीछे रह जाने वाली फैक्ट्री के मालिक ने एक अधेड़ (बड़ी उम्र का व्यक्ति) के पास अपनी वेदना व्यक्त करी। अधेड़ ने कहा: "मुझे आपकी फैक्ट्री का अभ्यास करने के लिए एक महीने का समय दीजिये।" समस्या को जाने बिना अथवा तो उसमे डूबे बिना सलाह देने वाले सलाह मांगने वाले को डुबाते हैं। अधिकतर लोग बिना सोचे समझे सलाह दे दिया करते हैं। मनुष्य ने 'सलाहकार' नहीं, सलाहनिष्ठ बनना चाहिए, ऐसा मेरा मानना है। क्या आप राह देख सकेंगे? अधेड़ प्रत्युत्तर की राह में मालिक की और देखने लगा। 'हाँ' कह कर फैक्ट्री मालिक वहां से चला गया।
उस फैक्ट्री मालिक के चार पुत्र थे। उन्हें काम करने में नहीं, मात्र हुकुम फरमाने में ही रस था। उस अधेड़ की ध्यान में यह बात आ गयी और उसने अपनी डायरी में यह बात लिख ली: काम लेना यह भी एक कला है। जब तक मनुष्य उस कार्य में खुद गहराई से रस नहीं लेता तब तक उस कार्य में बरकत नहीं आ पाती। महत्त्व की बात यह है: योग्य कार्य के लिए योग्य व्यक्ति कि पसंदगी। मनुष्य को अगर आप सूक्ष्म मापदंडों से तौलेंगे तो उसकी आतंरिक योग्यताओं का ख्याल नहीं आ पाएगा! इसीलिए कहा गया है कि अरबस्तानी घोडा दुबला पतला हो, तब भी गधों की टोली से लाख गुना अच्छा है। धग्लेबंद स्टाफ या ऊँचे पगारदार अधिकारीयों कि फ़ौज से अनुभवी एवम कर्मयोगी छोटा स्टाफ कहीं अच्छा। काफी सारी ऑफिस के कामगारों को ऐसा कहते हुए सुना है कि हमारी ऑफिस में तो मौज है, बैठे बैठे टाइम बी पास नहीं होता आदि। ऐसा वातावरण भी विनाश कि निशानी है!
पारिवारिक जीवन में भी ऐसा देखने को मिलता है। घर का मुखिया किसी सुयोग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी सौपने के बदले चाहे जिसे चाहे जैसा काम सौप देता है परिणामस्वरुप घर को नुकसान सहन करना पड़ता है। इससे विरुद्ध कई बार सुयोग्य व्यक्ति पे इतनी सारी जिम्मेदारियां थोप दी जाती है कि योग्यता होने के बावजूद भी काम के तनाव में वह कोई भी काम को पूर्णतया न्याय नहीं दे पाटा। मुखिया का काम अधिकार प्रियता नहीं बलके अधिकारों का छोटों में योग्य वितरण है। बैठे हुए व्यक्ति को बेकार गिनने के बदले उसकी योग्यता अनुसार उससे काम न ले सकने वाले को बेकार गिनना चाहिए। व्यवस्थातंत्र में उपरी अधिकारी अपना 'रूआब' दिखाने के लिए छोटे व्यक्तियों को अपमानित करते हैं। निरिक्षण कर मार्गदर्शन देना यह एक बात है और अपने रूआब प्रदर्शन के लिए मात्र दूसरों के 'दोषों' को दिखाना यह दूसरी बात है। 'विजन' बिना सुपरविजन यह निष्प्राण क्रियाकांड है!
उस फैक्ट्री में बिना विजन वाले अधिकारी थे। इसलिए कर्मचारी और कारीगरओं में असंतोष रहता था। परिणामस्वरुप सभी दुखित मन से काम करते थे। यह बात उस अधेड़ के ध्यान में आ गयी।
मालिक को सदा अपनी आँख खुली रखने के बजाय कभी अंधत्व (अनदेखा) भी धारण कर लेना चाहिए। ऐसी चिन्तक फुलेर कि कही हुई बात में तथ्य है। व्यक्ति प्रायः आँखों का उपयोग 'गुण दर्शन' के लिए नहीं पर 'दोष दर्शन' के लिए करता है। उस फैक्ट्री का मालिक और उसके पुत्र कर्मचारियों के दोषों को 'मेग्निफाय' करने का ग्लास तैयार रखते! परिणामस्वरूप कारीगरों और कर्मचारियों को उन पर विश्वास नहीं था। कोई तुम्हे विश्वासपात्र नहीं माने ये भी एक बड़ा अभिशाप है । स्टाफ के लिए प्रगति के द्वार हमेशा खुले होने का विश्वास स्टाफ कि कार्यशक्ति में अपने आप वृद्धि कर देता है। विकास में पिछड़ी हुई उस फैक्ट्री में इस बात की कमी थी, ये अधेड़ ने जान लिया था। जिसप्रकार परिवार में होता है ठीक वैसे ही व्यवसाय अथवा फैक्ट्री सञ्चालन में अधिक कार्यक्षमता वाले को आप शाबाशी दीजिये परन्तु कम कार्यक्षमता वाले को बेइज्जत करेंगे तो असंतोष उत्पन्न होगा। काम करने वाले से गलतियाँ तो होगी ही। परन्तु कर्मचारी द्वारा हुई गलती को मालिक या उपरी अधिकारी 'राई का पहाड़' बनाकर गलती करने वाले को सतत धमकता ही रहेगा तो कर्मचारी भयग्रस्त रहता है।
मालिक या उपरी अधिकारी कि वक्रता जितनी कारगर साबित नहीं होती उससे अधिक कारगर साबित होती है उसकी नम्रता! कर्मचारी को आत्मीयता कि अनुभूति कराओ तो वह सही अर्थ में सेवक बन जाता है! 'अक्कड़' बॉस के बदले 'फक्कड़' बॉस कारीगरों और कर्मचारियों के दिलों में बस जाया करता है। समस्याओं को जमा करने के बदले उनका त्वरित नीकाल ये ही श्रेष्ठ अभिगम है। किसीने इसीलिए बड़ा सही कहा है कि दुनिया कि सबसे बड़ी आग योग्य समय पर एक प्याला पानी डाअल कर भी बुझाई जा सकती है।
अधेड़ ने उपरोक्त कारणों को ध्यान में लाता हुआ मार्गदर्शन उस समस्या ग्रस्त फैक्ट्री के मालिक को दिया और एक वर्ष में ही फैक्ट्री नुकसान में से भारी नफा कमाने वाली फैक्ट्री-लिस्ट में शामिल हो गयी।

हमारे सम्बन्ध, हमारे निर्णय, हमरा अभिगम यदि संकुचित होगा तो जीवन निष्प्राण बन जाएगा। व्यक्ति को क्षुद्र लालच और सहज ख़ुशी दोनों में से एक को पसंद करना हो तो व्यक्ति ने लालच को जाने देना चाहिए।

श्रेष्ठ प्रबंधक कौन ? जो खुद अपने हाथ के निचे वाले व्यक्तियों को प्रतीति करा सके कि खुद कि उन्नति में ही कर्मचारियों कि उन्नति शामिल है।